फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लिए बलि चढ़ाने को तैयार : रघुराज

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति (श्रम एवं सेवा योजन) के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह ने मथुरा को लेकर बयान देकर एक बार फिर राजनीति गरमा दी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या और काशी के बाद मथुरा की बारी है। मथुरा हमारे आराध्य श्रीकृष्ण की भूमि है। उसके लिए हम हर तरह की बलि चढ़ाने को तैयार हैं।
विज्ञापन

श्रम एवं सेवा योजन के अध्यक्ष रघुराज ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा को कब्जा मुक्त कराना हमारे एजेंडे में है। इसमें बुराई क्या है। उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में कब्जा किए गए देव स्थानों को मुक्त कराएंगे। रघुराज ने कहा कि हिंदुस्तान में कन्वर्टेड मुसलमान हैं। ये हमारे ही भाई हैं। ये सब हंसकर मानेंगे। कार सेवा में हमारे साथ होंगे। कुछ दिन पहले रघुराज सिंह ने कहा था कि ईश्वर ने मौका दिया तो देश के सभी मदरसों को बंद करा दूंगा। इसको लेकर काफी हंगामा चल रहा है। उनके खिलाफ थाने में तहरीर भी दी गई है। उनका कहना है कि सनातन धर्म ही धर्म है। विश्व में कोई और धर्म नहीं है। बाकी सब पंथ हैं। हम तो हिंदुत्व की भावना से काम करने वाले लोग हैं। हमने तो हमेशा कहा भी है कि जो हिंदुत्व की बात करेगा, वहीं देश पर राज करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें