फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद की बयानबाजी से देश में पड़ सकती है फूट : मुफ्ती जाहिद

विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू के सुन्नी थियोलॉजी विभाग के मुफ्ती प्रो. जाहिद अली खान ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अयोध्या-काशी झांकी है, मथुरा बाकी है’ बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए। इससे देश में फूट पड़ सकती है और देश गुलाम हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले भी आपसी फूट की वजह से अपने देश को अंग्रेजों का गुलाम बना चुके हैं। केशव प्रसाद की बयानबाजी से देश गुलाम बन सकता है, क्योंकि देश के चारों तरफ हमारे दुश्मन बैठे हैं। इसलिए मूर्खतापूर्ण बयानबाजी से केशव प्रसाद को बचना चाहिए। ऐसा बयान देना उन पर शोभा नहीं देता। प्रो. जाहिद ने कहा कि उप मुख्यमंत्री ने बयान दिया कि अयोध्या, काशी में जो किया है, वैसे मथुरा में भी करेंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में सुप्रीम कोर्ट ने किया है, न कि उन्होंने (भाजपा) ने। कोर्ट के फैसले से वह संतुष्ट नहीं हैं, लेकिन कोर्ट के फैसले को इसलिए माना कि देश में अमन-चैन बरकरार रहे। काशी व मथुरा में भाजपाई कॉरिडोर बनवा रहे हैं तो खूब बनवाएं। किसी को क्या एतराज हो सकता है, लेकिन क्या ज्ञानवाफी मस्जिद पर कुछ किया। लिहाजा, अपनी पीठ थपथपाने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों के मुद्दे, बीमारियां, बेरोजगारी, विकास पर तवज्जो देने के लिए सरकारें होती हैं। मंदिर-मस्जिद और इस तरह के काम करने के लिए सरकारें नहीं हुआ करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें