फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडीए का धरना जारी, सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में रेजिडेंट डॉक्टर्स का धरना जारी है। डॉक्टर्स की मांग है कि इनके साथी दो डॉक्टरों की सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाए। आरडीए को आशंका है के सप्लीमेंट्री परीक्षा के नाम पर उनके डॉक्टर्स को डिबार किया जा सकता है। आरडीए के अध्यक्ष डॉ. हमजा मलिक कहते हैं कि उनकी लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ बातचीत चल रही है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि दोनों डॉक्टरोें को न्याय मिलेगा।
विज्ञापन

जिन दो डॉक्टरों ने सप्लीमेंट्री परीक्षा दी है उन्होंने ने पहले भी अपनी परीक्षा को भली प्रकार से दिया था। उनकी कॉपियों को आरटीआई आवेदन के माध्यम से निकलवाया गया था। उसमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके बाद भी वह सप्लीमेंट्री परीक्षा देने के लिए तैयार हुए। अब उन्हें आशंका है कि फार्मोकोलॉजी डिपार्टमेंट के कुछ शिक्षक सप्लीमेंट्री परीक्षा में भी डॉक्टर के साथ अन्याय कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें