दांत में संक्रमित होने की संभावना, जबड़े की हड्डी और गाल तक फैल सकता है। इससे जबड़े और गले में सूजन आ सकती है। दांत की पकड़ कमजोर हो जाती है। दांतों में सड़न से बैक्टीरिया खून में मिलकर शरीर के दूसरे अंगों में पहुंच सकता है।
केस-एक
अक्तूबर में दिखाया दिसंबर की मिली तारीख
एक अधिकारी ने बताया कि उनके दांत की आरसीटी होनी थी। जब 9 अक्तूबर को डेंटल कॉलेज में दिखाया, तो आरसीटी के लिए 8 दिसंबर की तारीख दी गई। उनके दांत में काफी दर्द है। जब तक आरसीटी नहीं होगी, तब तक दर्द निवारक दवाएं खानी पड़ेंगी।
केस-दो
तारीख जल्दी मांगने पर कहा, प्राइवेट डॉक्टर को दिखा लें
दांत के दर्द से परेशान मरीज को आरसीटी करानी थी। मरीज ने बताया कि पर्चा बनवाकर दांत का एक्सरे भी कराया। उन्हें लगा कि आरसीटी हो जाएगी, लेकिन पर्चे पर दिसंबर की तारीख लिख दी। मैंने कहा जल्दी आरसीटी कर दें, तो डॉक्टर बोले- प्राइवेट डॉक्टर को दिखा लें।