फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक बदलाव की खातिर निकल रही सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा : भाटी

विज्ञापन
रथ यात्रा के बारे में जानकारी देते प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के नेता। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
प्रगतिशील समाज पार्टी लोहिया के विंग लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश भाटी ने कहा कि सामाजिक बदलाव की खातिर सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा निकल रही है। यह रथ यात्रा मंगलवार को मथुरा से राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व में निकलेगी।
विज्ञापन

सोमवार को वह महेशपुर तिराहा स्थित होटल वैल्वेट ग्रिल में पत्रकारों से रूबरू हुए थे। उन्होंने कहा कि यह रथ यात्रा 31 अक्तूबर को अलीगढ़ पहुंचेगी। देश व प्रदेश में महंगाई, अपराध, मिलावट, जमाखोरी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था पूरी तरीके से खत्म हो चुकी है। केंद्र व प्रदेश सरकारों की जनविरोधी नीतियों के कारण आज किसान धरने पर है । नौजवान बेरोजगार हैं। सरकारी अस्पतालों में न डॉक्टर हैं और न ही दवा है। सांप्रदायिक सद्भाव पूरी तरीके से खत्म हो चुका है। धर्म व जाति के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम किया जा रहा है। लोकेश ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव की सोच है कि देश व प्रदेश में गरीबों को न्याय रोजगार मिले। देश में समता मूलक समाज की स्थापना होगी। सभी को इंसाफ मिले। सभी जाति और धर्म के लोग एक साथ रहें । पत्रकारवार्ता में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह, महामंत्री एडवोकेट सुभाष लोधी, जिलाध्यक्ष बाबा फरीद आजाद, सुरजीत यादव, आमिर चौधरी, फिरोज आलम, अलका सिंह, अकील खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें