श्री चंद्रमौलिश्वर पातालेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में 26 सितंबर को अलीगढ़ में इगलास के गांव सहारा खुर्द-पाताल खेड़िया में धार्मिक आयोजन होगा। इसमें पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज शामिल होंगे।
विज्ञापन
ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में 19 सितंबर को ट्रस्ट के पदाधिकारियों और संरक्षक एमएलसी चौ. ऋषिपाल सिंह ने बताया कि शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद राष्ट्र धर्म सभा को संबोधित करेंगे और प्राचीन शिव मंदिर के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे। स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज व महामंडलेश्वर डॉक्टर अन्नपूर्णा भारती ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा एक पुराने और ऐतिहासिक मंदिर को भव्य रूप देने का संकल्प अत्यंत अनुकरणीय है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष और ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने बताया कि आयोजन के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। आज धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र और शास्त्र का ज्ञान आवश्यक है। शस्त्र से हमारी सेनाएं सीमाओं की रक्षा कर रही हैं तो शास्त्र से संत हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं।