दो लोग पिता की झूठी बीमारी का बहाना बनाकर उसे अपने साथ मायके चलने की बात कहकर लिवा ले गए। इसके बाद पिता को दिल्ली रेफर किए जाने की बात कहकर कापर खेड़ा बार्डर टूडा खेड़ा थाना ब्रजवासन दिल्ली ले गए। वहां कमरे में बंद रखकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की तहरीर पर कुछ लोगों के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार 6 अगस्त को राजकुमार और उसके मामा का लड़का प्रशांत पिता की झूठी बीमारी का बहाना बनाकर उसे अपने साथ मायके चलने की बात कहकर लिवा ले गए। इसके बाद पिता को दिल्ली रेफर किए जाने की बात कहकर कापर खेड़ा बार्डर टूडा खेड़ा थाना ब्रजवासन दिल्ली ले गए।
वहां कमरे में बंद रखकर राजकुमार, उसके भाई गुड्डू, प्रशांत, प्रशांत का दोस्त करन व राजकुमार की मौसी के लड़के अजय ने सामूहिक दुष्कर्म किया। जेवर, मोबाइल और रुपये भी लूट लिए। कुछ दिन बाद वापस अलीगढ़ छोड़ गए। मामले में एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।