सुरजीत कछला गंगा घाट से ट्रैक्टर में बालू भरकर अपने गांव लौट रहे थे। एक ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
थाना पाली मुकीमपुर के गांव बबरौतिया निवासी 26 वर्षीय सुरजीत पुत्र कालीचरन की कासगंज में सड़क हादसे मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
सुरजीत कछला गंगा घाट से ट्रैक्टर में बालू भरकर अपने गांव लौट रहे थे। थाना ढोलना के गांव तैयबपुर के पास सामने से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर परिजन पहुंच गए थे। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया। वह अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र और दो पुत्रियों को रोता छोड़ गए हैं।