फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः खेत पर चारा लेने गई महिला से दुष्कर्म, दराती मारकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव की महिला के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर युवकों ने महिला के ऊपर दराती से हमला कर घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने एक आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एक अज्ञात व एक नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

महिला के पति ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बृहस्पतिवार शाम तीन बजे उसकी पत्नी खेत पर चारा लेने गई थी। वहीं पड़ोस के गांव के दो युवक पहुंच गए। उन्होंने पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दराती मारकर घायल कर दिया। महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। चिल्लाने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर आसपास मौजूद लोग पहुंच गए। उन्होंने आरोपी जितेंद्र उर्फ चुप्पा को दबोचकर जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। लोगों ने आरोपी जितेंद्र को पुलिस हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में जितेंद्र व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।
महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आरोपी जितेंद्र को लोगों ने पकड़ लिया था। लोगों ने उसे पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। एक अज्ञात युवक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शुभम पटेल, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें