कोरोना महामारी के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए एक बार फिर से बाजारों में रैंडम सैंपलिंग कराने का निर्णय हुआ है। स्वास्थ्य विभाग को डीएम ने बाजारों में सैंपलिंग कराने के लिए कैलेंडर तैयार कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए हैं कि फिर से कोरोना संक्रमितों का नाम-पता, मोबाइल नंबर सैंपलिंग के दौरान गलत दर्ज किया जा रहा है। इसमें आगे से लापरवाही होने पर एलटी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि सैंपलिंग के दौरान एलटी के द्वारा फॉर्म भरते समय मोबाइल नंबर व पता सही तरीके से नहीं भरा जा रहा है। इसकी कंट्रोल रूम में लगातार शिकायत प्राप्त हो रही हैं। आगे से लापरवाही पर एलटी के साथ जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आगामी बैठकों में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी के चिकित्सकों को मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एसएसपी मुनिराज जी, एडीएम सिटी, वित्त, प्रशासन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।