फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः इमरजेंसी में हंगामा, सीएमएस को घर से खींच कर अभद्रता

Sat, 03 Nov 2018 08:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
emergrency
विज्ञापन

मलखान सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार की देर रात दुर्घटना में घायल मरीज को न देखने का डाक्टर पर आरोप लगाते हुए 15-20 युवकों ने जमकर हंगामा किया। खुद को बजरंग दल और भाजपा से जुड़े होने का दावा करने वाले इन युवकों ने अस्पताल के सीएमएस को उनके घर से खींचकर उनके साथ अभद्रता की और धमकाया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

विज्ञापन


अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हो गई है। शनिवार को अस्पताल पहुंचे रसल गंज चौकी प्रभारी को सीएमएस ने पूरी घटना से अवगत कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीएमएस डॉ. रामकिशन ने बताया कि शुक्रवार की देर रात कौड़ियागंज सड़क हादसे के घायलों  को अस्पताल लाया गया। यहां पर इमरजेंसी में तैनात डाक्टर अपने रूम में टायलेट गए हुए थे। 

इतनी देर में कुछ लोगों ने उनके कमरे का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। घबराए हुए डॉक्टर ने उन्हें फोन किया जिसके बाद वह इमरजेंसी चलने के लिए तैयार होने लगे। इस बीच उनके पास डीडी स्वास्थ्य मुख्यालय से भी घटना के संबंध में फोन आ गया। जब वह अपने आवास से निकलने को हुए तो करीब 15-20 युवकों की भीड़ उनके आवास के गेट को पीट रही थी। युवकों ने उन्हें उनके आवास से बाहर खींचा और उनके साथ अभद्रता की। 
विज्ञापन


स्टाफ में गुस्सा, बोले हम पीड़ित और हमसे ही जवाब मांगा

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात स्टाफ से ही हंगामे की घटना में जवाब मांगे जाने से अस्पताल प्रशासन के खिलाफ स्टाफ में गुस्सा है। इमरजेंसी स्टाफ का कहना है कि घटना के वक्त डाक्टर अपने कमरे में थे। हंगामे के चलते डाक्टर ने अपना कमरा अंदर से बंद कर  लिया। भीड़ के निशाने पर स्टाफ आ गया। इसके बाद भी स्टाफ से ही जवाब तलबी की जा रही है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें