फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राममंदिर, अनुच्छेद 370 और नागरिकता संशोधन कानून बड़ी उपलब्धि : संजीव बालियान

विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान विडियों कांफ्रेंस करते हुए । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना, अनुच्छेद 370 एवं 35 ए का खात्मा और नागरिकता संशोधन कानून को मोदी सरकार की एक साल की उपलब्धियों के रूप में गिनाया। उन्होंने कहा कि हम जो वादा करते हैं, उसे पूरा करते हैं।
विज्ञापन

डॉ. बालियान सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने अलीगढ़ को राजा महेंद्र प्रताप सिंह और कल्याण सिंह की जन्मभूमि एवं सांसद सतीश कुमार गौतम की कर्मभूमि बताकर स्थानीय नेताओं का दिल जीतने का प्रयास किया। डॉ. बालियान ने अपने संबोधन के दौरान चौधरी चरण सिंह का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि महामारी को लेकर मोदी सरकार ने सही समय पर सही निर्णय लिए, जिसकी वजह से कोरोना वायरस से लड़ने में मदद मिली। जिस समय लॉकडाउन लगाया गया था, उस समय देश में न तो टेस्टिंग लैब और न ही कोविड-19 अस्पताल थे। न पीपीई किट और न मास्क थे। आज देश में 610 टेस्टिंग लैब और 720 कोविड-19 अस्पताल है। पीपीई किट एवं मास्क प्रतिदिन दो लाख बनाए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 साल में जो फैसले लिए है, वह जनता के हित के लिए हैं। राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर अलीगढ़ में विश्वविद्यालय बनाने का सपना यूपी सरकार ने पूरा किया। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए राहत पैकेज दिया और देश को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दिलाया। 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज देकर मजदूर, किसान, रेहड़ी, पटरी व्यापारी एवं उद्यमियों को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया। मंडी एक्ट में संशोधन के बाद किसान अपनी फसल को कहीं भी बेच सकता है। कंट्रैक्ट फार्मिंग का लाभ किसानों को मिलेगा। अनामिका शुक्ला प्रकरण पर उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि योगी सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। डिफेंस कॉरीडोर से अलीगढ़ को लाभ होगा। साथा चीनी मील से संबंधित समस्याओं को लेकर वह स्वयं मुख्यमंत्री से बात करेंगे। संचालन ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें