शासन स्तर से जिले में नए कृषि अधिकारी के रूप में राम किशन सिंह का तबादला किया गया है। उन्होंने यहां शनिवार को चार्ज ले लिया है। जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार के तबादले के बाद इस पद का चार्ज बीएसए इंद्रसेन नाथ को दिया गया था।
उन्होंने जिला कृषि अधिकारी का चार्ज नवागत जिला कृषि अधिकारी राम किशन सिंह को दिया है। राम किशन सिंह आगरा में भूमि संरक्षण अधिकारी के पद पर तैनात थे, यहां से शासन ने उनका तबादला किया है। वहीं डीपीआरओ गोवर्धन दास जैन ने भी अपनी योगदान आख्या दी है। उनका झांसी से जिले में तबादला किया है।