फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाराम मंदिर में सादगी से मनाया गया राम जन्मोत्सव

विज्ञापन
टीकाराम मंदिर में राम नवमी पर भजन कीर्तन करते श्रद्घालू। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के चलते सेंटर प्वाइंट स्थित श्री टीकाराम मंदिर में बुधवार को राम नवमी पर सादगी के साथ श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। बाहरी श्रद्धालुओं को नहीं बुलाया गया था। टीकाराम परिवार और मंदिर परिसर में रहने वाले श्रद्धालुओं ने ही जन्मोत्सव में प्रतिभाग किया। बधाई गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह मंदिर को शुद्ध कर भगवान श्रीसीताराम के विग्रहों का अभिषेक किया गया। नए वस्त्र पहनाकर सुंदर शृंगार किया गया। आरती उतारकर मंदिर परिसर में बधाइयां गाई गईं। राजू पंडित ने अवधी भाषा में कई बधाइयां सुनाईं। सुंदर भजनाें एवं बधाई गीतों से श्रद्धालु गदगद होकर झूम उठे।
इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसादी का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रबंध न्यासी हरिप्रकाश गुप्ता, रामजी पंडित, प्रदीप अग्रवाल, सुरेंद्र भारद्वाज, मंजू मिश्रा, सुधा झा, संध्या तिवारी, विनीता अग्रवाल, सरोज गुप्ता, कमला सैनी, प्रतिमा वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें