अलीगढ़ स्टेडियम से आठ अगस्त को सुबह आठ बजे बलिदानियों को समर्पित ये रैली निकलेगी। रैली में विद्यालयों की ओर से देशभक्ति विषय पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इसके साथ ही विद्यालयों के बैंड दल भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे।
देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले बलिदानियों के सम्मान में अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। अलीगढ़ स्टेडियम से आठ अगस्त को रैली निकलेगी।
विज्ञापन
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम से आठ अगस्त को सुबह आठ बजे बलिदानियों को समर्पित ये रैली निकलेगी। रैली स्टेडियम से प्रारंभ होकर केलानगर, मैरिस रोड, सेंटर प्वाइंट, गांधी आई हॉस्पिटल और किशनपुर तिराहा होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंचकर संपन्न होगी।
रैली में विद्यालयों की ओर से देशभक्ति विषय पर आधारित आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। इसके साथ ही विद्यालयों के बैंड दल भी अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। उत्कृष्ट झांकी और बैंड दल को नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। झांकी में प्रथम पुरस्कार 5,100 रुपये, द्वितीय 3,100 रुपये और तृतीय 2,100 रुपये दिया जाएगा। वहीं बैंड प्रस्तुति में भी प्रथम 5,100 रुपये, द्वितीय 3,100 रुपये और तृतीय 2,100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।