फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP New: एएमयू में बोले राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, तकनीक से बदला भारत, लाभार्थी को मिल रहा पूरा पैसा

Wed, 17 Jun 2026 03:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कहा कि 2014 के बाद डीबीटी और डिजिटल तकनीक की बदौलत अब लाभार्थी तक सरकारी योजनाओं का 100 फीसदी पैसा सीधे पहुंच रहा है। साथ ही उन्होंने युवाओं से नवाचार में योगदान देने की अपील की।
विज्ञापन
एएमयू में बोले राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि भारत को वैश्विक स्तर पर अग्रणी राष्ट्र बनने के लिए आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत होना होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश ने तकनीक के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव देखा है, जिसने शासन व्यवस्था, अर्थव्यवस्था और जनकल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन का स्वरूप ही बदल दिया है।

विज्ञापन


वह बुधवार को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन में आयोजित सर सैयद स्मृति व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब केंद्र सरकार से भेजे गए एक रुपये में से लाभार्थी तक केवल 15 पैसे ही पहुंच पाते थे, लेकिन आज डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सरकारी सहायता की लगभग पूरी राशि सीधे पात्र व्यक्ति के खाते में पहुंच रही है। यह परिवर्तन तकनीक की बदौलत संभव हुआ है।

हरिवंश ने कहा कि 2014 से पहले और 2014 के बाद के भारत की तुलना करें तो तकनीकी क्षेत्र में देश ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म, आधार आधारित पहचान प्रणाली, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था और डीबीटी जैसी व्यवस्थाओं ने न केवल पारदर्शिता बढ़ाई है, बल्कि भ्रष्टाचार और बिचौलियों की भूमिका भी कम की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तकनीक ने देश के आर्थिक परिदृश्य को पूरी तरह बदल दिया है। आज सरकारी योजनाओं का लाभ तेजी से और सीधे आम लोगों तक पहुंच रहा है। इससे शासन व्यवस्था अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनी है।

उपसभापति ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी सफलता के पीछे तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नवाचार, अनुसंधान और तकनीकी दक्षता के माध्यम से देश के विकास में योगदान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें