फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही घर में बेगाने से लगे राजू भैया

Wed, 25 May 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव - फोटो : रुपेश
विज्ञापन
राजस्थान के राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के गढ़ अतरौली के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उनके पुत्र एवं एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया बेगाने से नजर आए।
विज्ञापन

 राज्यपाल के आगमन के कुछ समय पहले शशि सिंह, रवेंद्रपाल सिंह एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह आदि के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे राजू भैया उनका स्वागत कर चलते बने। उनके लिए न तो मंच पर कुर्सी का भी इंतजाम नहीं किया गया था।
इस स्थिति को देखकर कार्यक्रम स्थल पर ही कानाफूसी शुरू हो गई और लोग तरह-तरह के चर्चे करते नजर आए। कार्यक्रम में अतरौली से भाजपा से चुनाव लड़ चुके एवं राजू भैया के विरोधी राजेश भारद्वाज भी मौजूद थे। इधर राजू भैया ने तमाम तरह की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए कहा कि वे राज्यपाल से परमिशन लेकर बुलंदशहर चले आए है। यहां पर पहले से एक कार्यक्रम निर्धारित था। सपा नेता शंभू जी अपने 250 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए है।
विज्ञापन

इसी कार्यक्रम के सिलसिले में उन्हें आना पड़ा। उन्होंने कहा कि संघ परिवार राजनीति से दूर रहती है। विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना जी इसलिए मौजूद थे कि वे विद्या भारती के पदाधिकारी है।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें