फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस से गिरकर मोहाली की महिला की मौत

Thu, 27 Oct 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला,अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रूट पर कोलकाता राजधानी एक्सप्रेस से गिरकर मोहाली की एक महिला की मंगलवार को खुर्जा के पास मौत हो गई। बुधवार को शव पोस्टमार्टम के बाद पति के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान यहां पति के साथ उसका एक दिल्ली निवासी मित्र भी आ गया था। इस दौरान पति ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन


मगर यह दुर्घटना एक बड़ा सवाल   जरूर खड़ा कर गई है कि तेज रफ्तार दौड़ती राजधानी  एक्सप्रेस का दरवाजा खुल नहीं सकता। फिर वह महिला कैसे  ट्रेन से गिर गई। इस मामले में जीआरपी खुर्जा के स्तर से जांच की जा रही है।

पंजाब के मोहाली अजीत नगर निवासी विकास अपनी पत्नी 31 वर्षीय नेहा कौशल के साथ मंगलवार को कोलकाता-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस से मोहाली लौट रहे थे। उन्हें ट्रेन से दिल्ली   उतरना था, वहां से मोहाली पहुंचते। ट्रेन दोपहर में तेज रफ्तार से दिल्ली की ओर बढ़ रही थी, तभी खुर्जा से तीन किमी पहले अचानक महिला ट्रेन से गिर गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पति की सूचना पर ट्रेन को रुकवाया गया। इसके बाद पति वहीं उतर गया। बाद में जीआरपी खुर्जा ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जीआरपी खुर्जा से पोस्टमार्टम कराने आए सिपाही के अनुसार व लिखित दस्तावेज के अनुसार   मौत का कारण ट्रेन से गिरना ही है।

उसमें उल्लेख है कि वह कोई सामान फेंकने के लिए खिड़की पर आई, तभी गिर गई। इस दौरान विकास से बात करने की कोशिश की गई। मगर उन्होंने बात करने और कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। जवाब दिया कि  अभी वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। मगर यहां सवाल खड़ा हुआ कि आखिर राजधानी  जैसी महत्वपूर्ण चलती ट्रेन से महिला गिर कैसे गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें