फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा महेंद्र विवि बनाएगा पीडब्ल्यूडी, कार्ययोजना हो रही तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। अलीगढ़ पलवल हाईवे पर लोधा के पास राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि की स्थापना के लिए कार्ययोजना बनने लगी है। पीडब्ल्यूडी इसकी कार्ययोजना बना रहा है। इसमें उच्च शिक्षा विभाग से उसकी जरूरतों की जानकारी भी ली जा रही है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी तरुण यादव ने बताया कि विवि निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। विवि का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा।
विज्ञापन

कोरोना काल के बाद अनलॉक-टू लागू होते ही सरकारी कामकाज रफ्तार पकडने लगा है। खास तौर पर चुनावी मुद्दे वाली योजनाओं पर सरकार का फोकस ज्यादा है। अलीगढ़ में इगलास विधानसभा के उपचुनाव के आए सीएम योगी ने इस विवि की स्थापना का एलान किया था। उसके बाद से अभी तक इसके लिए जमीन और निर्माण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई थी, जिसे अब आगे बढ़ाया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड एक के एक्सईएन जयगोपाल पांडेय ने बताया कि शासन स्तर से निर्माण की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को मिल गई है। कार्ययोजना बनाई जा रही है। जिससे उच्च शिक्षा विभाग से एक विवि की जरूरतों की सूचना मांगी गई है। जिससे उसके अनुसार ही इसको डिजाइन कराया जा सके। डिजाइन शासन को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। मंजूरी होने के बाद इसका बजट तय हो सकेगा। बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें