फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: एडमिशन के लिए वेब रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी, अब 15 जुलाई तक होंगे ऑनलाइन पंजीकरण, छूटे प्रैक्टिकल कल

Sat, 11 Jul 2026 03:39 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरएमपीएसयू ने 12 जुलाई को होने वाली छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षाओं और रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए विषयवार नोडल केंद्र घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध चारों जनपदों के छात्र-छात्राओं को अब निर्धारित केंद्रों पर ही अपनी प्रायोगिक परीक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए वेब रजिस्ट्रेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक एवं परास्नातक पाठ्यक्रमों के लिए अब 15 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। 

विज्ञापन


कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पहले 10 जुलाई तक निर्धारित थी। रिक्त सीटों को देखते हुए इसे आगे बढ़ाया गया है। जो अभ्यर्थी अभी तक पंजीकरण नहीं कर पाए हैं, वे इस विस्तारित अवधि में अपना पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।

परास्नातक अभ्यर्थियों के लिए अपील
मीडिया प्रभारी गगन प्रताप सिंह ने परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राओं से कहा कि वे अपनी शैक्षणिक योग्यताओं और परीक्षा परिणाम संबंधी सभी जानकारी समर्थ पोर्टल पर जल्द से जल्द अपडेट करें। इससे स्नातक और परास्नातक दोनों पाठ्यक्रमों की मेरिट सूची समय पर तैयार हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छूटी प्रैक्टिकल परीक्षाएं कल, विषयवार नोडल केंद्र घोषित किए
आरएमपीएसयू ने 12 जुलाई को होने वाली छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षाओं और रिसर्च प्रोजेक्ट के लिए विषयवार नोडल केंद्र घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध चारों जनपदों के छात्र-छात्राओं को अब निर्धारित केंद्रों पर ही अपनी प्रायोगिक परीक्षा देनी होगी।

परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय की पूर्व अधिसूचना के क्रम में यह व्यवस्था लागू की गई है। बीएड की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए डीएस कॉलेज, अलीगढ़ को चारों जनपदों का नोडल केंद्र बनाया गया है। गृह विज्ञान विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए टीआर कॉलेज, अलीगढ़ को नोडल केंद्र नामित किया गया है।

उन्होंने बताया कि कृषि (एग्रीकल्चर) विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा एवं रिसर्च प्रोजेक्ट का आयोजन राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर में होगा, जिसे चारों जनपदों के विद्यार्थियों के लिए नोडल केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा जिन विद्यार्थियों की गणित, कंप्यूटर साइंस और बीसीए विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं किसी कारणवश छूट गई थीं, उनके लिए भी डीएस कॉलेज को 12 जुलाई की प्रायोगिक परीक्षाओं का नोडल केंद्र निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें