राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) के विद्यार्थियों ने यूजीसी-नेट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। राजनीति विज्ञान विभाग की छात्रा पूनम कश्यप ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के साथ यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं प्रियांशी अग्रवाल, अभिषेक कुमार और आकांक्षा ने नेट परीक्षा में सफलता हासिल की। कुमारी लक्ष्मी ने नेट फॉर पीएचडी परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग से पूनम कश्यप ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। प्रियांशी अग्रवाल ने भी यूजीसी-नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। अभिषेक कुमार और आकांक्षा ने भी यह प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण की है। वहीं, लक्ष्मी ने नेट फॉर पीएचडी परीक्षा में अपनी जगह बनाई है। इसके अतिरिक्त, पर्यावरण विज्ञान विभाग की छात्रा हिमाद्री सारस्वत ने भी यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस प्रकार कुल छह विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि यूजीसी-नेट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में यह सफलता विश्वविद्यालय में विकसित हो रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का परिणाम है। यह अकादमिक मार्गदर्शन एवं शोधपरक वातावरण का सकारात्मक परिणाम है। कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने इसे विश्वविद्यालय के अकादमिक विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। सफल विद्यार्थियों को कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह, कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह, डॉ. केशव शर्मा, डॉ. मोहित शर्मा और गगन प्रताप सिंह ने शुभकामनाएं दी हैं।