राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा 24 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 11:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के आधिकारिक प्रवेश पोर्टल rmpssuadm.samarth.edu.in पर लॉग इन कर अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी गगन प्रताप सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा 24 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 11:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। अभ्यर्थी परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र पर दर्ज नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र सहित सभी विवरणों का सावधानीपूर्वक मिलान कर लें।
परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र के साथ वैध फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या या असुविधा होने पर अभ्यर्थी samarth@rmpssu.ac.in पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।