पीएचडी साक्षात्कार में अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाण पत्र, अंकपत्र, नेट, जेआरएफ प्रमाण पत्र, फोटो पहचान पत्र, प्रवेश आवेदन पत्र की प्रति और रिसर्च प्रपोजल की पीपीटी पेन ड्राइव में साथ लानी होगी।
अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के पीएचडी प्रवेश साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया है। शोध विकास समिति की संस्तुति और कुलपति के अनुमोदन के बाद 23 विषयों के लिए साक्षात्कार विश्वविद्यालय परिसर में होंगे।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रबुद्ध सिंह के अनुसार 25 मई को भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, प्राणी विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और गणित विषय के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होंगे। 26 मई को विधि, शिक्षा, शिक्षक शिक्षा, हिंदी, संस्कृत और अंग्रेजी, 28 मई को राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, भूगोल, डीएसएसटी और ड्राइंग एंड पेंटिंग, 29 मई को संगीत, गृह विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, इतिहास, मनोविज्ञान और वाणिज्य विषय के साक्षात्कार लिए जाएंगे।
सभी साक्षात्कार सुबह 11 बजे से विवि परिसर में होंगे। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से 30 मिनट पहले पहुंचने के निर्देश दिए हैं। अभ्यर्थियों को सभी मूल प्रमाण पत्र, अंकपत्र, नेट, जेआरएफ प्रमाण पत्र, फोटो पहचान पत्र, प्रवेश आवेदन पत्र की प्रति और रिसर्च प्रपोजल की पीपीटी पेन ड्राइव में साथ लानी होगी।