फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: नए साल में विवि को मिलेगा नया रजिस्ट्रार, प्रबुद्ध सिंह 1 जनवरी को संभालेंगे चार्ज, वीके सिंह का तबादला

Wed, 31 Dec 2025 06:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

वी के सिंह को मुख्य राजस्व अधिकारी बनाकर देवरिया भेजा गया है। प्रबुद्ध सिंह नए कुलसचिव होंगे, वह कौशांबी में एडीएम न्यायिक हैं।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के नए रजिस्ट्रार प्रबुद्ध सिंह होंगे - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) को नए साल 2026 में नया रजिस्ट्रार मिल जाएगा। नए रजिस्ट्रार प्रबुद्ध सिंह कल 1 जनवरी को चार्ज संभालेंगे। यहां कुलसचिव रहे वीके सिंह का तबादला देवरिया के लिए हो गया है। 31 दिसंबर को उन्हें विदाई दी गई। उन्हें कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह, वित्त अधिकारी सुदर्शन, परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार व उप कुलसचिव पवन कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट किया। 

विज्ञापन

कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि कुलसचिव ने अपने कार्यकाल के दौरान विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका अनुशासन, पारदर्शिता और समर्पण विश्वविद्यालय के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। 

जनसंपर्क अधिकारी गगन प्रताप सिंह ने बताया कि वी के सिंह को मुख्य राजस्व अधिकारी बनाकर देवरिया भेजा गया है। प्रबुद्ध सिंह नए कुलसचिव होंगे, वह कौशांबी में एडीएम न्यायिक हैं। इस अवसर पर अमिताभ राठौर, अमित वर्मा, अमित सिंह, अभय चौधरी, कुलदीप सिंह, हर्षित कठेरिया, रिंकज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें