फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: तलवारबाजी टीम घोषित, पंजा कुश्ती में भाग लेने दुबई जाएगी कासगंज की छात्रा

Wed, 29 Oct 2025 02:12 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

केए कॉलेज कासगंज की छात्रा कुमारी छाया का चयन एशियाई पंजा कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हो गया है। वह दुबई में चार से 10 दिसंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. एनबी सिंह के साथ तलवारबाजी टीम - फोटो : विवि
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ की तलवारबाजी छात्र और छात्रा वर्ग की टीम घोषित कर दी गई है। यह टीम अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर (पंजाब) में हिस्सा लेगी। 28 अक्तूबर को कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने खिलाड़ियों को किट प्रदान की।

विज्ञापन


विवि के क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. शाहनवाज खान ने बताया कि छात्र टीम में हर्षित, रंजीत, अमन, अंकित, पुष्पेंद्र, अमित यादव, पार्थ गांधी, आशीष जोशी, आयुष, रिजवान, शौर्य पाराशर, यश शर्मा, प्रिंस, देवांशु चौहान होंगे। छात्रा टीम में खुशबू सोलंकी, सोनी यादव, छाया, विनीता, तुलसी, नेहा, अंजलि, क्वीन गार्गी, सोनी, मोनी, संध्या, चांदनी, रितु होंगी। टीम मैनेजर डाॅ. प्रवीण कुमार सिंह जादौन केए कॉलेज कासगंज व डॉ. सविता सिंह बीके जैन कॉलेज कासगंज होंगे।

पंजा कुश्ती में भाग लेने दुबई जाएगी कासगंज की छात्रा
केए कॉलेज कासगंज की छात्रा कुमारी छाया का चयन एशियाई पंजा कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हो गया है। वह दुबई में चार से 10 दिसंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। कुलपति ने छाया को बधाई दी। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी सुदर्शन,डॉ. फुजैल अहमद, डॉ. दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें