फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: स्नातक-परास्नातक की परीक्षाएं 4 दिसंबर से, ये हैं अन्य परीक्षा तिथियां

Fri, 21 Nov 2025 01:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शैक्षिक सत्र 2025-26 में पहली बार स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा लिखित में होगी। स्नातक के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा चार, पांच, आठ, नौ, 10, 11,12, 13, 15, 16, 17 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्याल अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) से संबद्ध हाथरस, अलीगढ़, एटा और कासगंज के महाविद्यालयों में स्नातक और परास्नातक की विषम सेमेस्टर के परीक्षाएं चार दिसंबर से शुरू हो रही हैं। 2.5 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे।। परीक्षा दो पालियों में होगी।

विज्ञापन


विवि के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2025-26 में पहली बार स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा लिखित में होगी। स्नातक के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा चार, पांच, आठ, नौ, 10, 11,12, 13, 15, 16, 17 दिसंबर को होगी। एलएलबी, बीए एलएलबी तृतीय सेमेस्टर क परीक्षा चार दिसंबर से शुरू रही है। बीए प्रथम सेमेस्टर की अंग्रेजी, बीसीए, बीएससी वानिकी, बी.कॉम वोकेशनल, बीएससी कृषि, बीबीए रिटेल ऑपरेशंस की परीक्षाएं हाेंगी।

इसके बाद 16, 17, 18, 19, 20, 22, 23, 24, 27, 29, 30, 31 दिसंबर को परीक्षा होगी। दो जनवरी, तीन, पांच, छह, सात जनवरी को परीक्षा होगी। एलएलएम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 29 दिसंबर से शुरू हो रही है। तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा पांच दिसंबर से शुरू हो रही है। एमएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 27 दिसंबर से शुरू होगी और एमएड तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा पांच दिसंबर होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें