फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Mahendra Pratap Singh University: परीक्षा आज से, 12 नोडल केंद्र, इन परीक्षा केंद्रों पर होंगे एग्जाम

Tue, 07 Jan 2025 03:29 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। इसके लिए 12 नोडल केंद्र बनाए गए हैं। अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज के एक लाख से ज्यादा  परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) के स्नातक और परास्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षा आज से शुरू हो रही है। 12 नोडल केंद्रों पर 646 कॉलेज के एक लाख से ज्यादा परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हाथरस, अलीगढ़, कासगंज और एटा के महाविद्यालयों के परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे। 

विज्ञापन


ये हैं नोडल केंद्र
नोडल केंद्र वीरांगना अवंतिबाई गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज अतरौली, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज खैर, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज छर्रा, डीएस कॉलेज अलीगढ़, एसवी कॉलेज अलीगढ़, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज जलेसर एटा, जेएलएन पीजी कॉलेज एटा, जनता डिग्री कॉलेज परसौं एटा, गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज कुरसंडा सादाबाद हाथरस, पीसी बागला कॉलेज हाथरस, गंजडुंडवारा कॉलेज गंजडुंडवारा कासगंज, केए पीजी कॉलेज कासगंज को बनाया गया है। डीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मुकेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।  


परीक्षा केंद्रों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में केंद्र पर भेजे जाएंगे प्रश्नपत्र 

नोडल केंद्रों तक प्रश्नपत्रों के बंडल को पहुंचाने के लिए नियम बना दिए गए हैं। प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्र पर भेजने का काम सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि सील प्रश्नपत्रों के बंडल को प्राप्त करने व परीक्षा केंद्र पर भेजने से पहले नोडल परीक्षा केंद्र के प्राचार्य सुनिश्चित कर लें कि प्रश्नपत्रों का बंडल नोडल केंद्र से संबंधित परीक्षा केंद्रों का ही है। 

परीक्षा केंद्रों के प्राचार्य/केंद्राध्यक्ष सील प्रश्नपत्रों के बंडलों को खोलने से पहले सुनिश्चित कर लें कि संबंधित बंडल के प्रश्नपत्र उसी तिथि व प्रश्नपत्र कोड के हो। रोजाना प्रत्येक पाली में उपस्थित, अनुपस्थित व नकल के आरोपी अभ्यर्थियों की संख्या (छात्र/छात्राओं की अलग-अलग संख्या) का ऑनलाइन विवरण काॅलेज लॉग-ईन आईडी से एजेंसी को उपलब्ध कराने होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें