फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिखित बनाम ओएमआर एग्जाम: कुलपति कार्यालय में धरना, लिखित परीक्षा का विरोध, हुआ हंगामा

Thu, 19 Sep 2024 03:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विधि की परीक्षा लिखित की बजाय ओएमआर शीट पर कराने की मांग को लेकर छात्र कुलपति से मिलने पहुंच गए। कुलपति से छात्रों की नोकझोंक भी हुई। इसके बाद छात्रों ने कुलपति कार्यालय के बाहर धरना दे दिया।
विज्ञापन
वीसी से बातचीत करते विधि छात्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) के कुलपति कार्यालय पर 18 सितंबर को लिखित परीक्षा के विरोध में विधि के छात्रों ने धरना दिया। धरना-प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। कुलपति कार्यालय में छह घंटे तक छात्र अपनी मांगों को लेकर डटे रहे।

विज्ञापन


बारिश में भीगते हुए विधि के छात्र महानगर के सिविल लाइंस स्थित विवि के शिविर कार्यालय सुबह 11 बजे पहुंच गए। विधि की परीक्षा लिखित की बजाय ओएमआर शीट पर कराने की मांग को लेकर छात्र कुलपति से मिलने पहुंच गए। कुलपति से छात्रों की नोकझोंक भी हुई। इसके बाद छात्रों ने कुलपति कार्यालय के बाहर धरना दे दिया। धरना स्थल पर छात्र विवि के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। शाम पांच बजे तक छात्र धरने पर बैठे रहे। 
विज्ञापन


छात्र अमित ने बताया कि परीक्षा शुरू होने में एक महीने का समय बचा है, लेकिन ओएमआर शीट की बजाय लिखित परीक्षा कराने का आदेश जारी कर दिया गया है। धरने में एसवी कॉलेज और डीएस कॉलेज के बीएएलएलबी, एलएलबी के छात्र शामिल रहे। 

विज्ञापन

छात्र मनीष शर्मा, गौरव भारद्वाज, रवि बघेल, वरुण ठाकुर, संजय सिंह, युवराज ने कहा कि समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन किया। आश्वासन के बाद धरना खत्म हो गया। इस दौरान गेट भी बंद कर दिया गया।  कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि छात्रों की मांग को परीक्षा समिति की बैठक में रखा जाएगा। 

छत का प्लास्टर गिरा
आरएमपीएसयू के कुलपति कार्यालय में विधि छात्रों के धरना-प्रदर्शन के दौरान अचानक छत से गिर कर प्लास्टर एक लिपिक पर गिर गया। संयोग से उन्हें चोट नहीं लगी। प्लास्टर गिरने से कुलपति कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें