फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: दीक्षांत समारोह 15 अक्तूबर को, बीए की छात्रा नेहा को मिलेगा कुलाधिपति पदक, इन्हें भी मिलेंगे मेडल

Fri, 10 Oct 2025 10:54 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 15 अक्तूबर को है। जिसमें राज्यपाल और आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत आ रहे हैं। 
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 47 मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें 36 छात्राएं और 11 छात्र शामिल हैं। मेधावियों के नामों पर श्रेष्ठता सूची समिति ने अंतिम मुहर लगा दी है। 15 अक्तूबर को दीक्षांत समारोह में बीए की छात्रा नेहा को कुलाधिपति पदक मिलेगा। यह पदक राज्यपाल प्रदान करेंगी। मुख्य अतिथि आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत होंगे।

विज्ञापन


विवि के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि बी.कॉम वोकेशनल में रिंकी, बीपीएड में जितेंद्र यादव, नाजरीन, बीएससी (वोक.) जैव प्रौद्योगिकी में पारुल सिंह, बीएससी (वोक.) कंप्यूटर एप्लीकेशन में तनिष्का सक्सेना, बीएससी जैव प्रौद्योगिकी में तूलिका वार्ष्णेय, बीएससी एजी. (ऑनर्स) में रजनी यादव, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में प्रियंका, बीए में नेहा को स्वर्ण पदक दिए जाएंगे। बीबीए में अक्षिता जैन, बी.कॉम में मोहिनी गुप्ता, बीसीए में शिल्पी चौहान, बीएड में उज्ज्वल शर्मा, बीएफए में नेहा वार्ष्णेय, बीपीईएस में नरेंद्र कुमार, बीएससी में दिशा, एलएलबी में साक्षी शर्मा, एलएलएम में हिमांशु सक्सेना, एमए (संगीत वाद्य यंत्र तबला) सृष्टि कौशिक को पदक मिलेगा।
विज्ञापन

एमए (रक्षा एवं सामरिक अध्ययन) में दीक्षा शर्मा, एमए (ड्राइंग एवं पेंटिंग) में माधुरी, एमए-अर्थशास्त्र में गौरव पाराशर, एमए- शिक्षा में गरिमा परमार, एमए-अंग्रेजी में हिमांशी जादौन, एमए-भूगोल में शोभित शर्मा, एमए- हिंदी पूनम पाल, एमए-इतिहास में नीरज वार्ष्णेय, एमए- गृह विज्ञान में मिथलेश वर्मा, एमए- राजनीति विज्ञान में रमन कुमार, एमए- मनोविज्ञान में आकाश नागर, एमए- संस्कृत में विदुषी द्विवेदी का चयन हुआ है।

एमए-समाजशास्त्र में भारती, एम.कॉम. में लक्ष्मी, एमएससी जैव प्रौद्योगिकी में दिव्या सक्सेना, एमएससी वनस्पति विज्ञान में आद्या दीक्षित, एमएसस-रसायन विज्ञान में वरुण तालान, एमएससी-कंप्यूटर साइंस में डॉली अग्रवाल, एमएससी-पर्यावरण विज्ञान में हिमाद्री सारस्वत, एमएससी-वानिकी में अविनाश पटेल को पदक दिए जाएंगे।
विज्ञापन


एमएससी-भूविज्ञान में अंजू सिंह, एमएससी-गणित में आयशा, एमएससी-सूक्ष्म जीव विज्ञान में पल्लवी शर्मा, एमएससी-भौतिकी में सौम्या तिवारी, एमएससी-जंतु विभाग में आकांक्षा अग्रवाल, एमएससी (एग्रीक्लचर) एग्रोनॉमी में निखिल चौहान, एमएससी (एग्रीकल्चर) बागवानी में यतेंद्र कुमार, एमएड में अंजलि गर्ग को स्वर्ण पदक मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें