फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: तीसरा दीक्षांत समारोह 6 जुलाई को, आ रहीं राज्यपाल, तैयारियों को लेकर डीएम-एसएसपी ने परखा हर इंतजाम

Sat, 04 Jul 2026 04:08 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

समारोह में विभिन्न संकायों के मेधावी एवं शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और सम्मान प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही छात्राओं में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की प्रगति की जानकारी भी प्रस्तुत की जाएगी व आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए खेल किट्स का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
वीसी से बातचीत करते अलीगढ़ डीएम व एसएसपी - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल व कुलाधिपति  के अलीगढ़ आगमन और  के तृतीय दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 4 जुलाई को डीएम अविनाश कुमार और एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


अधिकारियों ने समारोह स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, बैठक व्यवस्था एवं प्रोटोकॉल संबंधी तैयारियों को देखा। डीएम ने साफ कहा कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता और पूर्ण समन्वय के साथ पूरे किए जाएं, ताकि समारोह गरिमा और भव्यता के अनुरूप संपन्न हो सके।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने विश्वविद्यालय के एकेडमिक हॉल में कुलपति और रजिस्ट्रार के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि तृतीय दीक्षांत समारोह का मुख्य आयोजन विश्वविद्यालय के लाइब्रेरी ऑडिटोरियम में होगा, जहां राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
विज्ञापन


समारोह में विभिन्न संकायों के मेधावी एवं शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और सम्मान प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही छात्राओं में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की प्रगति की जानकारी भी प्रस्तुत की जाएगी व आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए खेल किट्स का वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें