फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत का उठाएं लाभः जिला जज

Fri, 07 Apr 2017 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा करतीं जिला जज व डीएम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायाधीश कल्पना मिश्रा ने डीएम, एसएसपी और अन्य विभागों के  अधिकारियों व विभागीय अधिवक्ताओं के साथ आठ अप्रैल शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। 
विज्ञापन


 स्थानीय दीवानी कचहरी के वीडियो कांफ्रेंस रूम में बैठक हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अभिषेक कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत पूर्वांह 10:30 बजे से वादों का निस्तारण करना शुरू कर देगी और शाम पांच बजे तक वाद निस्तारित होंगे।

बगैर किसी खर्च के आपसी सुलह समझौते से विधि विशेषज्ञों द्वारा कानूनी परमर्श व आपसी झगड़ों का निपटारा किया जाएगा। लघु प्रकृति के फौजदारी वाद भी इसमें निस्तारित होंगे। राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद की तहसीलों में स्थित न्यायालयों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों के राजस्व न्यायालयों में भी वाद निस्तारित किए जाएंगे।
विज्ञापन


जनपद न्यायाधीश कल्पना मिश्रा ने नगर निगम को निर्देश दिए कि शनिवार आठ अप्रैल को राष्ट्रीय लोक अदालत शुरू होने से पूर्व ही पूरे दीवानी न्यायालय परिसर में साफ.-सफ ाई एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्युत चोरी के मामलों में जो प्रतिवादी वाद निस्तारित कराना चाहते हों, उनके केसों को इस अदालत में लगाया जाए। इसके साथ-साथ बैंक अधिकारियों व टेलीकम्युनिकेशन कंपनियों को निर्देश दिए गए कि वह भी अपने वाद निस्तारित करा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें