फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने दी गरमी से राहत

विज्ञापन
रामघाट रोड बारिश में निकलते वाहन । - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
शुक्रवार की अलसुबह ढाई से तीन बजे के करीब तेज ठंडी हवाएं चलने के बाद बूंदाबांदी हुई जिससे लोगों को उमस भरी गरमी से कुछ राहत मिली। इसका असर ये रहा कि सुबह सूर्य देव बादलों की ओट से कुछ देर से दिखे। इसके बाद दोपहर में भी धूप कम तपी। दोपहर को तापमान कुछ देर से प्रकट हुए और दस बजे तक धूप ने फिर से पसीने छुड़ा दिए। दोपहर एक से दो बजे के बीच अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री के करीब रहा। इसके बाद शाम को छह बजे से मौसम बदलने लगा। फिर से तेज हवाएं चलीं और बूंदाबांदी होने लगी। बूंदाबांदी बारिश में बदल गई। इससे दोपहर की गरमी और कम हुई। शाम सुहानी हो गई, जिससे घरों में कैद लोगों ने मौसम का आनंद उठाया।
विज्ञापन

बाजार तो शाम को सात बजे के करीब बंद होने लगे थे लेकिन दुकानदारों के साथ मौजूद ग्राहकों ने भी इस मौसम का आनंद लिया। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार 30 मई शनिवार को भी बादल के साथ बारिश के आसार बन रहे हैं, इसके बाद 31 मई और पहली जून से फिर से गरमी बढ़ेगी। एएमयू के भूगोल विभाग के चेयरमैन प्रो. अतीक अहमद सिद्दीकी ने बताया कि उनकी विभागीय गणना के अनुसार 28 और 29 मई को मौसम में परिवर्तन दिखा। लू की जगह ठंडी हवाएं चलीं। तापमान भी गिरा है। अब आगे 31 मई को मौसम ऐसा ही रहेगा। पहली जून से फिर से गरमी बढ़ेगी, लेकिन तापमान 45-46 तक नहीं पहुंचेगा। तापमान लगभग 39 से 41 के आसपास रहने का अनुमान है। इसी बीच जून के पहले सप्ताह में ही मानसून का आगमन होने की संभावना है। केरल में मानसून की शुरुआत होने के बाद गरमी इतनी नहीं रहेगी। गरमी में राहत मिलेगी। 10 जून के आसपास से मानसून उतर भारत की ओर बरसने की उम्मीद है। जिससे गरमी से और राहत मिल जाएगी। बारिश अच्छी होने के आसार बन रहे हैं क्योंकि इस बार लगातार लॉकडाउन के कारण प्रदूषण कम हुआ है जिससे वातावरण शुद्ध हुआ है। गौर हो कि शुक्रवार को अधिकतम 36 और न्यूनतम 27 डिग्री तक रहा। इस बीच आद्रता 26 फीसदी तक रही तो हवा की रफ्तार 16 से 17 किमी रही।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें