फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बारिश ने शहर भिगोया, महफूजनगर की प्यास नहीं बुझी

विज्ञापन
महफूजनगर गली नंबर-2 में घरों की छतों से  होकर जा रही पानी की पाइपलाइन।  - फोटो : samvad
विज्ञापन
एक ओर लगातार हो रही बारिश से शहर की सड़कें पानी से लबालब हैं, वहीं दूसरी ओर खैर बाईपास रोड स्थित महफूजनगर की करीब 20 हजार आबादी पीने के पानी के लिए आज भी संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन



बारिश का पानी सड़कों और गलियों में बह रहा है, लेकिन लोगों के घरों के नल अब भी सूखे पड़े हैं। वर्षों से बनी इस समस्या के कारण क्षेत्र के लोग निजी ऑपरेटरों से पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं।


इलाके में सरकारी जलापूर्ति व्यवस्था नहीं होने से निजी ऑपरेटर बिजली के खंभों और बल्लियों के सहारे पाइपलाइन बिछाकर पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। इसके बदले लोगों से मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित आपूर्ति भी नहीं होती, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए पानी खरीदना अतिरिक्त बोझ बन गया है।
विज्ञापन



सरकार की हर घर नल, हर घर जल योजना के बावजूद महफूजनगर के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार नगर निगम और संबंधित विभागों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। पानी की कमी के कारण लोगों का समय और पैसा दोनों खर्च हो रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और बुजुर्गों की दिनचर्या भी इससे प्रभावित हो रही है।



हमें हर दिन पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता है। निजी टैंकरों या ऑपरेटर से पानी खरीदना हमारी मजबूरी बन गई है, जो काफी महंगा पड़ता है।
- सीमा

बच्चों को स्कूल भेजने से पहले पानी का इंतजाम करना सबसे बड़ी चुनौती होती है। कई बार तो पानी के बिना ही काम चलाना पड़ता है। - नरगिस


इस उम्र में पानी ढोना बहुत मुश्किल है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। प्रशासन को हमारी समस्या पर ध्यान देना चाहिए। - शकील

पानी की कमी से पढ़ाई और अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं। हम चाहते हैं कि जल्द से जल्द इस समस्या का स्थायी समाधान हो।
- नूरजहां

पानी के लिए हमें घंटों इंतजार करना पड़ता है, और फिर भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। कई बार शिकायत करके देख चुके हैं।
- शहजा

पानी की समस्या के समाधान के लिए जल निगम शहरी द्वारा इलाके में पानी की पाइप लाइन बिछाई गई है। अभी खैर बाईपास से सटे कई मोहल्लों में पाइप लाइन टेस्टिंग व टंकी निर्माण का काम चल रहा है। यह काम पूरा होते ही उपभोक्ताओं को कनेक्शन व पानी की आपूर्ति सुचारू कराई जाएगी।
विज्ञापन

- प्रेमप्रकाश मीणा, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें