फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश : गन्ना, टमाटर, हरी सब्जियों के लिए फायदेमंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को राहत की बारिश हुई। गन्ने के अलावा अन्य फसलों के यह बारिश सोना बनकर बरसी। मौसम विशेषज्ञों ने अगले दो दिन तक और बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से गर्मी की वजह से सूख रही फसलों को बारिश से नई जान मिली है। बारिश उन किसानों के लिए वरदान बनी है, जिन्होंने मौजूदा समय में दलहन समेत अन्य फसलों की खेती कर रखी है। वहीं, हरी सब्जियों के साथ ही टमाटर के लिए बारिश फायदेमंद रही। टमाटर की फसल अधिक गर्मी के कारण खराब होने लगी थी। इसके अलावा, गन्ना की फसल को भी बारिश से लाभ होगा, जबकि यह बारिश धान की रोपाई के लिए अधिक उपयोगी मानी जा रही है। किसान धान की रोपाई करने में लगे हैं। कुछ पौध तैयार करने में जुटे हुए हैं।
बोले किसान ....
भीषण गर्मी के चलते फसल सूखने लगी थी। मानसून की पहली बारिश से राहत पहुंची है। अब धान की फसल की तैयारी भी हो सकेगी। - शिव कुमार, किसान, भवीगढ़
अधिक गर्मी के चलते फसलें सूख रही थीं और अगली फसल की तैयारियां प्रभावित हो रही थीं। अब धान की रोपाई अच्छे से हो सकेगी। - वीरेश शर्मा, किसान, रूस्तमपुर ढ़ोला
विज्ञापन

बोले वैज्ञानिक ...
कृषि विज्ञान केंद्र छेरत के वैज्ञानिक डॉ. राम पलट का कहना है कि भीषण गर्मी की वजह से उड़द, ज्वार, मक्का बाजरा सहित अन्य दलहन की फसलें सूख रही थीं। सब्जियों में खरपतवार भी हो गई थी। बारिश होने से सभी फसलों को नई ऊर्जा मिली है और किसानों को राहत मिली है। यह बारिश उन किसानों के लिए भी फायदेमंद है, जिन्होंने इस समय खेत खाली छोड़ रखे हैं। उन्होंने कहा कि किसान अच्छी तरीके से अब जुताई कराकर अगली फसल के लिए अपने खेत तैयार भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें