फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : उमस भरी गर्मी से बारिश ने दी राहत, जलभराव से हुई दिक्कत

विज्ञापन
महेंद्र नगर स्थित हनुमानपुरी में जलभराव के कारण गिरा साइकिल सवार। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पिछले चार दिन से उमस भरी गर्मी से बृहस्पतिवार को थोड़ी राहत मिली। तड़के चार बजे शुरू हुई बारिश रुक रुककर शाम चार बजे तक होती रही, जिससे मौसम खुशनुमा होने के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। जलभराव के चलते पानी में किसी की मोटरसाइकल बंद हो गई तो किसी की कार में पानी भर गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर से लेकर देहात तक सुबह से बारिश शुरू हो गई। रुक रुककर हुई बारिश शाम तक चली। बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। जलभराव के कारण शहर की रफ्तार थम सी गई। कई घंटों तक इलाकों में जलभराव रहा। मजबूरी में लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। जलभराव में कई दो पहिया वाहन चालकों के वाहन ही बंद हो गए। चार पहिया वाहनों में अंदर पानी घुस गया, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश ने एक तरफ तो शहरवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत दी।
काम न आया दावा, फिर हुआ जलभराव
शहर में 18 जून को बारिश हुई थी। करीब 45 मिनट की बारिश में शहर के प्रमुख मार्गों व इलाकों में जलभराव हो गया था। इस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की थी। सभी अधीनस्थों को इस समस्या से निपटने पर काम करने के लिए कहा था। उस पहली बारिश से सबक लेते हुए नगर निगम ने दावा किया था कि शहर में जलभराव के समय को कम करना ही उनका लक्ष्य रहेगा, लेकिन बृहस्पतिवार को अधिकारियों के दावे फेल नजर आए।
विज्ञापन

इन इलाकों में हुआ जलभराव
श्याम नगर, स्टेशन रोड, पान दरीबा, चंदनिया, सुरेंद्र नगर, रामघाट रोड, नौरंगाबाद, सुदामापुरी, विष्णुपुरी, गुरुद्वारा रोड, शाहजमाल, शाहकमाल रोड, खैर रोड, देहली गेट, गूलर रोड, महेंद्र नगर, पला रोड, बैंक कॉलोनी, पक्की सराय आदि स्थानों पर जलभराव हो गया।
बारिश से पारा गिरा
बृहस्पतिवार को हुई बारिश से तापमान गिर गया। बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह तक बारिश होने की संभावना है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा। हवा में 84 प्रतिशत की नमी रही। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक सप्ताह तक बारिश होने की आशंका है। संवाद
इस बार कम होगी नियमित बारिश
एएमयू भूगोल विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सालेहा जमाल का कहना है कि मानसून आने में देर हुई है, वैसे 15 जून को मानसून का मुफीद वक्त माना जाता है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, नियमित बारिश होने की संभावनाएं काफी कम हैं। नियमित बारिश न होने से खरीफ फसल तैयार होने में देरी होगी। खरीफ फसल को पानी की ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में नियमित बारिश न होने की सूरत में फसल तैयार होने में डेढ़-दो महीने का वक्त लगेगा। इससे फसल की पैदावार में भी असर पड़ेगा।

रामघाट रोडपर बारिश के बाद हुए जलभराव से होकर गुजरते वाहन।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें