फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे की विशेष तैयारी, चलेंगी विशेष ट्रेनें

विज्ञापन
भारतीय ट्रेन। - फोटो : Archive
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवश्यकता पड़ने पर विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। अलीगढ़ समेत प्रमुख स्टेशनों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि 08, 09 व 10 जून को परीक्षा आयोजित होगी। अभ्यर्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए मंडल कार्यालय में एक विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यहां अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ जंक्शन पर अतिरिक्त रेलगाड़ी के सेट उपलब्ध हैं। जरूरत पड़ने पर तत्काल विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें