फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन और पटरियों को उड़ाने की सूचना पर हड़कंप, मोबाइल लोकेशन के आधार पर अलीगढ़ से पकड़ा गया आरोपी

Wed, 04 Mar 2020 01:06 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन - फोटो : India Rail Info
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल के हेल्पलाइन नंबर 182 पर मंगलवार देर शाम को ट्रेन और पटरियों को बम से उड़ाने की सूचना से खलबली मच गई। स्टेशन का नाम न बताने पर देशभर के स्टेशनों पर अलर्ट जारी कर दिया गया। मोबाइल लोकेशन के आधार पर अलीगढ़ पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ को सतर्क किया गया। 

विज्ञापन


इसके बाद अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के दुबे पड़ाव स्थित एक शराब के ठेके से हाकिम सिंह (45) को पुलिस ने दबोच लिया और पूछताछ की। जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह के मुताबिक मंगलवार शाम करीब छह बजे रेलवे सुरक्षा बल के हेल्पलाइन नंबर 182 पर किसी व्यक्ति ने ट्रेन में बम होने और पटरी व ट्रेन को उड़ाने की धमकी दी। इसके बाद फोन बंद कर लिया। 

इस पर कंट्रोल रूम से देशभर के स्टेशन को अलर्ट किया गया। वहीं, कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि जिस मोबाइल नंबर से कॉल की गई थी, वह अलीगढ़ के दुबे पड़ाव इलाके में संचालित है। इस पर स्थानीय पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने छानबीन शुरू कर दी। मोबाइल की डिटेल के आधार पर पता लगा कि सिम हाकिम सिंह निवासी दुबे पड़ाव के नाम पर संचालित है। 
विज्ञापन


इसके बाद हाकिम सिंह को एक शराब के ठेके से पकड़ा गया। वह शराब के नशे में धुत मिला। पूछताछ में उसने बताया कि उसका फोन शाम करीब छह बजे ही चोरी हो गया था। हालांकि, वह नशे में धुत होने के कारण पूछताछ में सहयोग नहीं कर सका। 

सूचना पर अलीगढ़ जंक्शन पर एसपी क्राइम, एसओजी व अन्य थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। वहीं, आगरा अनुभाग के जीआरपी सर्विलांस प्रभारी मनोज यादव व सुमित, प्रवेंद्र और लोकेश देर रात अलीगढ़ आ गए। उन्होंने मोबाइल नंबर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें