फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल टिकट चेकिंग अभियान : 4093 यात्री पकड़े, 36.24 लाख जुर्माना वसूला

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
अलीगढ़ स्टेशन और ट्रेनों में एक से 20 अगस्त तक टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 4093 यात्रियों को प्रभारित कर 36.24 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट पर यात्रा, अनबुक्ड लगेज, धूम्रपान और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अलीगढ़ में 1960 यात्री बिना टिकट यात्रा करते मिले, जिनसे 20.58 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।


उन्होंने बताया कि 1860 यात्री अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते पकड़े गए, जिनसे 13.58 लाख रुपये वसूले गए। इसके अलावा अनबुक्ड लगेज के नौ मामलों में 2940 रुपये और धूम्रपान व गंदगी फैलाने के 264 मामलों में 2.04 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें