फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2026: रेल यात्रियों को भी हैं बजट से उम्मीदें, राजधानी, दुरंतो-विक्रमशिला एक्सप्रेस रुके, इंटरसिटी चले

Sun, 01 Feb 2026 11:08 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

दैनिक यात्री एवं स्थानीय नागरिक अलीगढ़ में राजधानी, दूरंतो और विक्रमशिला एक्सप्रेस के ठहराव के साथ ही अलीगढ़-गाजियाबाद के बीच इंटरसिटी ट्रेन के संचालन की मांगें करते रहे हैं, लेकिन उचित पैरवी न होने से किसी नई ट्रेन का ठहराव नहीं हो सका है।
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद में आज आम बजट पेश किया जाएगा। इस बजट से अलीगढ़ के मुसाफिरों को रेल मंत्रालय से काफी उम्मीदें हैं। मुसाफिरों की मांग है कि ए ग्रेड श्रेणी में शुमार अलीगढ़ जंक्शन में राजधानी, दुरंतो और विक्रमशिला एक्सप्रेस को ठहराव दिया जाए। गाजियाबाद के लिए एक इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाई जाए, ताकि दैनिक यात्रियों को राहत मिल सके।

विज्ञापन


ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के अलावा नई ट्रेनों के ठहराव पर सबकी निगाहें टिकी हैं। दैनिक यात्री एवं स्थानीय नागरिक अलीगढ़ में राजधानी, दूरंतो और विक्रमशिला एक्सप्रेस के ठहराव के साथ ही अलीगढ़-गाजियाबाद के बीच इंटरसिटी ट्रेन के संचालन की मांगें करते रहे हैं, लेकिन उचित पैरवी न होने से किसी नई ट्रेन का ठहराव नहीं हो सका है। दिल्ली-टूंडला के मध्य चलने वाली ईएमयू ट्रेनों में हर रोज औसतन 15 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। मुसाफिरों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, लेकिन ईएमयू में पांच साल पहले जितने कोच थे, आज भी उतने ही हैं। इनकी संख्या नहीं बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


बोले रेलयात्री

यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही राजधानी समेत महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव होना चाहिए।-योगेश शर्मा।

विज्ञापन

अलीगढ़ से दिल्ली जाने वाले नौकरीपेशा लोगों की सुविधा के लिए यहां से इंटरसिटी ट्रेन का संचालन होना चाहिए।-रोहित राघव।
यहां राजधानी और दुरंतो जैसी कुछ नई महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव होना चाहिए। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।-योगेंद्रपाल सिंह।
ताला और हार्डवेयर कारोबार को बढ़ाने के लिए यात्रियों की मांग के अनुरूप कुछ नई ट्रेनों का ठहराव होना चाहिए।-राहुल गुप्ता।
राजधानी और विक्रमशिला एक्सप्रेस के ठहराव के साथ ही मुरी एक्सप्रेस के ठहराव का समय बढ़ाया जाना चाहिए।-प्रेम कुमार।
आरामदायक सफर को ध्यान में रखकर सरकार बजट में कुछ प्रावधान करे, जिससे दैनिक यात्रियों को राहत मिल सके।-अरविंद तिवारी, दैनिक यात्री संघ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें