समद रोड स्थित रिलेक्स स्पा सेंटर पर गश्त के दौरान अधिकारियों की नजर गई। आए दिन स्पा सेंटरों को लेकर सूचनाएं मिलती रहती हैं। इसलिए महिला थाने से फोर्स बुलाकर पुलिस टीम इस स्पा सेंटर में घुस गई। उस वक्त वहां सिर्फ पांच युवतियां थीं। जिन्हें महिला थाने ले जाया गया।
अलीगढ़ के सेंटर प्वाइंट पर संचालित एक स्पा सेंटर पर 16 मई देर शाम पुलिस ने अचानक छापा मारा। इस दौरान स्पा में कोई पुरुष और आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। वहां पांच युवतियां मिलीं, जिन्हें पूछताछ के लिए महिला थाने ले जाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
देर शाम सीओ तृतीय अभय पांडेय की अगुवाई में पुलिस गश्त कर रही थी। अचानक से समद रोड स्थित रिलेक्स स्पा सेंटर पर अधिकारियों की नजर गई। आए दिन स्पा सेंटरों को लेकर सूचनाएं मिलती रहती हैं। इसलिए महिला थाने से फोर्स बुलाकर पुलिस टीम इस स्पा सेंटर में घुस गई। उस वक्त वहां सिर्फ पांच युवतियां थीं। जिन्हें महिला थाने ले जाया गया।
सीओ तृतीय ने बताया कि छापे में वहां कोई पुरुष या आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। मौके से मिलीं युवतियों ने बताया कि वे यहां काम करती हैं। युवतियों से पूछताछ की जा रही है। उनके परिजनों को बुलाया गया है। उन्हें उनके सुपुर्द किया जाएगा। इस छापे का उद्देश्य आए दिन होने वाली शिकायतों के क्रम में जांच करना था।