फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई: रजिस्ट्री कराकर 23 साल से रह रहे परिवार को घर से निकाला, मकान पर दबंगों ने किया कब्जा

Sat, 17 May 2025 12:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पीड़ित इमरान ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2001 में भूखंड की विधिवत रजिस्ट्री कराई थी और तब से वे उस पर मकान बनाकर अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। आरोप है कि कुछ दबंगों ने उन्हें अचानक घर से बेदखल कर दिया और उनके घर पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना क्वार्सी क्षेत्र के मंजूरगढ़ी में दबंगों ने सन 2001 से रजिस्ट्री कराकर मकान बना रहे एक परिवार पर कहर बरपाया है। पीड़ित इमरान के अनुसार, दबंगों ने उन्हें जबरन घर से बाहर निकाल दिया और उनके मकान के अंदर अपनी निर्माण सामग्री रखवाकर ताला लगा दिया। पीड़ित ने सीओ से शिकायत की है।

विज्ञापन


पीड़ित इमरान ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2001 में भूखंड की विधिवत रजिस्ट्री कराई थी और तब से वे उस पर मकान बनाकर अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। आरोप है कि कुछ दबंगों ने उन्हें अचानक घर से बेदखल कर दिया और उनके घर पर कब्जा कर लिया। इमरान ने तत्काल थाना क्वार्सी पुलिस से संपर्क किया, लेकिन उन्हें कोई सहायता नहीं मिली।इसके बाद, पीड़ित ने कांग्रेस नेता आगा यूनुस के साथ मिलकर सीओ (सर्किल ऑफिसर) से मुलाकात की और उन्हें अपनी आपबीती सुनाई।

इमरान ने बताया कि दबंगों ने उनका बैनामा रद्द कराने के लिए अदालत में मुकदमा भी दायर किया था, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था। अदालत से हारने के बाद भी दबंग उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि दबंगों ने इस बीच किसी तीसरे पक्ष को भी उनके मकान का बैनामा कर दिया है। न्याय की गुहार लगाते हुए इमरान ने बताया कि अब वह इस पूरे मामले को लेकर एसएसपी के समक्ष पेश होने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें