फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गोदाम में छापामारी, 148 क्विंटल राशन का चावल बरामद, तीन के खिलाफ मुकदमा

Sat, 27 May 2023 11:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गोदाम का ताला तोड़कर जांच की तो वहां बोरों में राशन का चावल रखा मिला। बोरों की गिनती करायी तो वहां 256 बोरे मिले। तौल कराने पर उनमें 148 क्विंटल चावल मिला।
विज्ञापन
राशन की कालाबाजारी प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के तहसील खैर क्षेत्र में प्रशासन की सख्ती के बाद भी राशन की कालाबाजारी नहीं रुक पा रही है। इस क्रम में एसडीएम खैर के निर्देश पर पूर्ति विभाग एवं पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अनाज मंडी के पास बने एक गोदाम पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान गोदाम में राशन का 148 क्विंटल चावल बरामद हुआ। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक की ओर से कोतवाली खैर में तीन आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन


एसडीएम खैर मृणाली अविनाश जोशी को कस्बा खैर में अनाज मंडी के पास एक गोदाम में कालाबाजारी कर राशन का चावल एकत्रित होने की सूचना मिली। इस पर उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी शिवाकांत पांडेय को जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक खैर वीर सिंह को पुलिस टीम के साथ जांच को मौके पर भेजा। टीम मौके पर पहुंची तो गोदाम पर कोई नहीं मिला। इस पर उसे सील कर दिया गया।

एआरओ शैलेंद्र कुमार की अगुवाई में टीम ने पुलिस मौजूदगी में गोदाम का ताला तोड़कर जांच की तो वहां बोरों में राशन का चावल रखा मिला। बोरों की गिनती करायी तो वहां 256 बोरे मिले। तौल कराने पर उनमें 148 क्विंटल चावल मिला। एआरओ शैलेंद्र कुमार ने आस- पास मौजूद लोगों से जानकारी ली तो पता चला कि गोदाम रानू चक्की वाले का है। गोदाम पर कस्बा निवासी पुनीत गोयल, पिंटू आते हैं। उन्होंने इस राशन के पूरे खेल में शामिल होना बताया।  
विज्ञापन


जांच में यह भी पता चला कि कस्बा खैर में चावल माफियाओं का एक गिरोह सक्रिय है जो पहले राशन का चावल खरीद कर गोदाम में एकत्रित करता है फिर उसे दिल्ली तक सप्लाई किया जाता है। राशन की इस कालाबाजारी में विभागीय अफसरों एवं कर्मचारियों की मिलीभगत से इंकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें