फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मंदाकिनी नदी में बहा राहुल यूपी पुलिस भर्ती की कर रहा था तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लौटते समय मंदाकिनी नदी में बहा युवक राहुल यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था, उसने इसी साल बीएससी किया था।
विज्ञापन

चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था, एक छोटा भाई है
टप्पल क्षेत्र के करीब 12 लोग गए हैं, छह युवकों का ग्रुप अलग हो गया था
कस्बा के मोहल्ला चौकीवाला के रहने वाले लोगों ने बताया कि राहुल काफी मिलनसार था, वह बीएससी उत्तीर्ण कर उत्तर प्रदेश पुलिस की तैयारी कर रहा था। परिवार में माता-पिता के अलावा चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का है। दो बड़ी बहन गजल और वैशाली शर्मा और एक छोटा भाई मोहित है। परिजनों के अनुसार सात जून को टप्पल क्षेत्र के गांव नांगल कलां, जैदपुरा, मालव सहित जट्टारी के करीब 10-12 लोग दर्शन को गए हुए थे, जिनमें राहुल सहित इन छह युवकों का ग्रुप एक साथ था। राहुल के साथी विष्णु, महेश, निखिल, शिवम, कपिल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।
केदार नाथ मार्ग पर शॉर्टकट लेना पड़ा भारी
नदी में बहने से बचे युवकों के एक परिचित ने बताया कि इन छह युवकों का ग्रुप बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के बाद वापसी में वे गरूडचट्टी से छोटा रास्ता लेकर रामबाड़ा निकलना चाहते थे, यह रास्ता पैदल का है और रास्ते में मंदाकिनी नदी पड़ती है, जिसका बहाव काफी तेज होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देरशाम परिजन गौरकुंड तक पहुंचे
मंदाकिनी नदी में डूबे राहुल के परिजन दोपहर को केदारनाथ के लिए रवाना हो चुके थे और देरशाम तक वह गौरीकुंड तक पहुंच गए हैं। देर शाम तक राहुल का कोई पता नही चल सका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें