वीडियो में रघुराज सिंह फोन पर किसी को संजय (संभवत: इंस्पेक्टर सिविल लाइंस संजय जायसवाल) कहते हुए बोल रहे हैं कि आकाश बघेल (जिसकी पिटाई का वीडियो वायरल हुआ) उनके किसी परिचित का बेटा है। उसके साथ जिस पुलिसकर्मी के बेटे फरहान ने जो किया है, उसे पकड़ो और तगड़ी सजा दो। ऐसे लोगों का तो एन्काउंटर कर दो।
अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले उत्तर प्रदेश में श्रम एवं सेवा योजन बोर्ड के अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता रघुराज सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
इस वीडियो में रघुराज सिंह फोन पर किसी को संजय (संभवत: इंस्पेक्टर सिविल लाइंस संजय जायसवाल) कहते हुए बोल रहे हैं कि आकाश बघेल (जिसकी पिटाई का वीडियो वायरल हुआ) उनके किसी परिचित का बेटा है। उसके साथ जिस पुलिसकर्मी के बेटे फरहान ने जो किया है, उसे पकड़ो और तगड़ी सजा दो। ऐसे लोगों का तो एन्काउंटर कर दो।
मामले में उन्होंने आकाश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की बात भी कही है। उधर से फिर कुछ कहा गया है तो उन्होंने कहा है कि फिर आकाश का मेडिकल कराकर सख्त कार्रवाई करो। बातचीत में वे खुद को नोएडा से बोलना बता रहे हैं। बातचीत के अनुसार यह वीडियो बृहस्पतिवार को हुई बातचीत का लग रहा है।