फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा अष्टमी आज : तीन शुभ योगों में होगी राधारानी की पूजा

विज्ञापन
रघुवीरपुरी ​स्थित अखलेश्वर मंदिर में मौजूद श्रद्धालु। - फोटो : samvad
विज्ञापन
राधा अष्टमी पर शनिवार को तीन शुभ योगों का संयोग रहेगा। सुबह से दोपहर 2:29 बजे तक आयुष्मान योग, इसके बाद सौभाग्य योग और मध्य रात्रि से सुबह तक रवि योग रहेगा। इन शुभ योगों में जिलेभर के मंदिरों में राधारानी की विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा के अनुसार, उदयातिथि के आधार पर राधा अष्टमी मनाई जाएगी। आयुष्मान योग को आयु और स्वास्थ्य के लिए, जबकि सौभाग्य योग को भाग्य वृद्धि के लिए शुभ माना जाता है। रवि योग 20 सितंबर की मध्य रात्रि 1:43 बजे से सुबह 6:08 बजे तक रहेगा। ज्योतिष में इसे दोष रहित और शुभ योग माना गया है।

राधा अष्टमी से 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत भी शुरू होगा, जो चार अक्तूबर तक चलेगा। श्रद्धालु राधारानी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।

शहर के श्री वार्ष्णेय मंदिर, श्री बांके बिहारी मंदिर और श्री वासुदेव मंदिर में विशेष आयोजन होंगे। इसके अलावा मसूदाबाद स्थित राधा-माधव मंदिर और टीकाराम मंदिर में भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें