ब्यूटीशियन प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। अमर उजाला
- फोटो : Amar Ujala
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स व गौरव सोशल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से रामघाट रोड स्थित राधे वूमेन क्राफ्ट इंस्टीट्यूट (साक्षी कॉलोनी क्वार्सी) के प्रशिक्षण केंद्र में ब्यूटीशियन व सिलाई प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
जिला केंद्र प्रभारी रागिनी राजपूत ने धूप में त्वचा का बचाव कैसे कर सकती हैं, गर्मी के मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कौन-सा भोजन खाएं, इसकी जानकारी दी। ब्यूटीशियन प्रतियोगिता में राधा रानी प्रथम, दिव्या द्वितीय, दीपा शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। सिलाई प्रतियोगिता में सीमा चौधरी प्रथम, संगीता द्वितीय, प्रेरणा प्रसाद तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक कविता चौधरी व रजनी चौधरी रहीं।
सोसायटी निदेशक गौरव अग्रवाल, संरक्षक भूदेवी, सीमा शर्मा, ममता सिंह, रीना सिंह, शगुन, मंजू शर्मा, चंचल शर्मा, उषा पाठक, हेमलता सिंह, मुस्कान सिंह, प्रतिभा सिंह, सुप्रिया शर्मा, बबिता बघेल, खुशबू कुमारी, दुर्गेश शर्मा आदि मौजूद रहीं। आदि छात्रायें मौजूद रही।