फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम की सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए दलों के कार्यकर्ता

Sun, 21 Apr 2019 01:24 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए टेंट लगाने पहुंचे गठबंधन प्रत्याशी के समर्थक। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 में अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में ताल ठोंकने वाले 14 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 23 मई को होगा। इस दिन को शुभ बनाने के लिए सभी प्रत्याशी तरह तरह के जतन कर रहे हैं।
विज्ञापन


कोई मंदिरों में पूजा अर्चना में लगा है तो कोई अपने समर्थक एवं इष्ट मित्रों से चुनाव के दौरान घटे वाकये एवं अपनी जीत के आंकड़ों में सिर खपा रहा है। इस सबके बीच उनकी निगाहें धनीपुर मंडी में बने स्ट्रांग रूम पर भी लगी हैं।

यहां कड़े सुरक्षा इंतजाम के बावजूद प्रत्याशी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका को दिमाग से नहीं निकाल पा रहे हैं। 
धनीपुर मंडी में शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे के राजनीतिक दलों के कई कार्यकर्ता नजर आए। कभी बैरियरों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से उलझते तो कभी मान मुनव्वल करते। कोशिश यही थी कि किसी तरह उन्हें वहां तक जाने दिया जाय, जहां से ईवीएम स्ट्रांग रूम नजर आ जाए।
विज्ञापन



त्रिचक्रीय सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान दिलाने पर मुंह में गुटखा चबाते एक सज्जन बोले कि  सुरक्षा तो ठीक है, लेकिन कोई भरोसा नहीं कि कब क्या हो जाए। सिर पर साफा लपेटे एवं सिगरेट का धुआं उड़ा रहे एक अन्य विचार मग्न सज्जन एकाएक हरकत में आए और बोले कि जिस तरह वोटिंग हुई है, उससे हमारे प्रत्याशी की जीत करीब करीब तय नजर आ रही है। एक अन्य बोला कि हमने टेंट आदि लगा दिये हैं। ऊपर से आदेश है कि हमें दिन रात यही रहना है और किसी भी तरह ईवीएम पर नजर रखनी है। 


बसपा की टीम रहेगी ईवीएम की निगरानी में 
 बसपा जोन इंचार्ज गजराज विमल ने बताया कि धनीपुर मंडी में 32 तक दिन तक ईवीएम स्ट्रांग रूम की निगरानी करने में बसपा की एक टीम तैनात रहेगी। इसमें 35 लोगों की पूरी टीम बनाई गई है, जिसके पांच पांच सदस्य अलग अलग दिन में सात दिन की ड्यूटी में रहेंगे। ये लोग शनिवार रात से ही वहां अपना डेरा जमा देंगे। 

और कड़ी हुई सुरक्षा
 लोकसभा चुनाव 2019 में अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए गुरुवार को हुए मतदान के बाद ईवीएम व वीवी पैट मशीनें पैरामिलिट्री फोर्स एवं सिविल पुलिस की कड़ी सुरक्षा में धनीपुर मंडी स्थित स्ट्रांग रूम में रखवा दी गई। शुक्रवार को हुई स्कूटनी के बाद स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई। धनीपुर मंडी के प्रवेश द्वार से करीब 500 मीटर दूर मंदिर के पास बैरियर लगवा दिया गया तो फल मंडी के एंट्री प्वाइंट के पास भी बैरियर लग गया। इसके चलते शनिवार को स्ट्रांग रूम के आसपास आवागमन पूरी तरह निरुद्ध हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें