फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोधा के गांव में निकला 20 फीट लंबा अजगर

विज्ञापन
लोधा के गांव में निकला 20 फीट लंबा अजगर। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
थाना लोधा के गांव में सोमवार को एक दस फुट लंबा अजगर निकलने से अफरातफरी मच गई। खेतों में खेलने गए बच्चों ने इसको देखा था। इसकी खबर गांव में फैली तो भीड़ जुट गई। कुछ देर में वहां बच्चे बूढ़े सभी एकत्र हो गए।
विज्ञापन

इसके बाद किसी ने वन विभाग के अधिकारियों को फोन किया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसने बमुश्किल एक घंटे की मेहनत के बाद अजगर को एक प्लास्टिक की बोरी में कैद किया। अजगर को पकडने गई टीम के पास सांपों को पकडने का कोई उपकरण नहीं था। वह अनाड़ी की तरह दो लकड़ी के डंडों से उसको पकड़ रहे थे,जिसका ग्रामीणों ने मोबाइल में वीडियो बना लिया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ। जिला वन अधिकारी नरेंद्र प्रकाश ने बताया कि इस अजगर को पकड़ कर जंगल ले जाकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें