फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रेन की चपेट में आए लोनिवि कर्मी, हुई दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम

Mon, 06 Jan 2025 12:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विनोद कुमार दिवाकर लोक निर्माण विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत थे। दिन में करीब 11 बजे वह खेतों की ओर घूमने निकले थे। वापस लौटने के दौरान दौरऊ-नूरपुर के बीच रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
मृतक विनोद कुमार दिवाकर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

5 जनवरी को दौरऊ और नूरपुर गांव के बीच रेलवे ट्रैक पार करते समय लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


गांव दौरऊ निवासी विनोद कुमार दिवाकर (50) पुत्र नेत्रपाल सिंह लोक निर्माण विभाग में चतुर्थ श्रेणी के पद पर कार्यरत थे। 5 जनवरी को अवकाश के कारण वह गांव में ही थे। दिन में करीब 11 बजे वह खेतों की ओर घूमने निकले थे। वापस लौटने के दौरान दौरऊ-नूरपुर के बीच रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही परिजन भागकर पास पहुंचे और उन्हें अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां दोपहर करीब दो बजे उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शाम में उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें