फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मुरसान में ओपन जिम निर्माण की एनओसी पीडब्ल्यूडी ने की निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरसान थाने के पास ब्लॉक मार्ग पर नगर पंचायत द्वारा लोगों के व्यायाम के लिए 10 लाख रुपये की लागत से ओपन जिम बनाई जा रही थी। निर्माण स्थल को अवैध बताते हुए शिकायत पूर्व चेयरमैन गिर्राज किशोर शर्मा ने जिलाधिकारी से की। इस मामले में पीडब्ल्यूडी विभाग ने एनओसी को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

गिर्राज किशोर शर्मा ने डीएम को बताया है कि रास्ते से कई विद्यालयों के विद्यार्थी पढ़ने जाते हैं, इसी रास्ते पर ब्लॉक कार्यालय है। दिनभर में हजारों लोग इस रास्ते से होकर गुजरते हैं। आरोप है कि मुरसान नगर पंचायत के द्वारा जो ओपन जिम का निर्माण कराया जा रहा है, उसी के पास में कुछ लोगों ने काफी समय से अवैध कब्जा कर रखा है। इसे हटाने के निर्देश पूर्व में नगर पंचायत को दिए गए थे, लेकिन नगर पंचायत के द्वारा दुकानों को नहीं हटाया गया। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन संजीव शर्मा का कहना है कि ओपन जिम बनाने के लिए दी गई एनओसी को निरस्त कर दिया गया है।

इधर, मुरसान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार का कहना है कि निरस्त एनओसी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कराई जाएगी। निर्माण कार्य कराने से पहले अधिकारियों को पूरी जानकारी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें